Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में जन्म के बाद नवजात को ज़िंदा दफनाया गया, हाथ-पैर हिलते देख लोगों ने बचाई जान

short by खुशी / on Sunday, 10 September, 2023
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में शनिवार को अज्ञात लोग एक नवजात बच्चे को ज़मीन में ज़िंदा दफनाकर भाग गए। बकौल रिपोर्ट्स, बच्चे के रोने की आवाज़ सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने मिट्टी में नवजात को हाथ-पैर हिलाते देखा जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। एक डॉक्टर ने बताया कि उसका जन्म करीब 7 घंटे पहले ही हुआ था।