यूपी में ज़ीका वायरस का पहला मामला मिलने के बाद केंद्र ने भेजी उच्च स्तरीय टीम
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि उत्तर प्रदेश में ज़ीका वायरस का पहला मामला मिलने के बाद केंद्र ने विभिन्न विशेषज्ञों की एक उच्च स्तरीय टीम राज्य में भेजी है। बकौल मंत्रालय, यह टीम राज्य के स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर स्थिति का आकलन करेगी। गौरतलब है, कानपुर में एक एयरफोर्स अधिकारी (57) में ज़ीका वायरस की पुष्टि हुई है।


