Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में जुआरी समझकर पुलिस के पीटने से किसान की हुई मौत, 7 पुलिसकर्मी किए गए सस्पेंड

short by खुशी / on Friday, 10 November, 2023
बरेली (यूपी) में पुलिसकर्मियों द्वारा जुआरी समझकर बुरी तरह पीटे जाने के बाद एक किसान की मौत हो गई है। मामला सामने आने पर एसएसपी ने चौकी इंचार्ज समेत 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है। मृतक के भाई के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने उसके भाई को लात-घूंसों व राइफल की बट से मारा और बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए।