यूपी में ज्ञानवापी मामले को लेकर गिरफ्तारी देने का एलान करने वाले मौलाना तौकीर की सुरक्षा हटी
ज्ञानवापी मामले को लेकर बरेली (उत्तर प्रदेश) में जुमे की नमाज़ के बाद सामूहिक गिरफ्तारी देने का एलान करने वाले इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा ने बताया है कि सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली है। वहीं, रज़ा समेत 30 लोगों को पुलिस ने सीआरपीसी 149 के तहत रेड नोटिस थमाते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी है।
read more at हिन्दुस्तान


