यूपी में ज्वेलर्स व बिल्डर के कई ठिकानों पर तीसरे दिन भी जारी है आयकर विभाग की छापेमारी
कानपुर (यूपी) में राधामोहन पुरुषोत्तमदास ज्वेलर्स और एक रियल एस्टेट कंपनी के कई ठिकानों पर गुरुवार को शुरू हुई आयकर विभाग की छापेमारी शनिवार को भी जारी रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस काम में 50 से ज़्यादा अधिकारी लगे हैं। वहीं, अब तक की जांच में ₹1,200 करोड़ के लेन-देन से जुड़े संदिग्ध दस्तावेज़ सीज़ किए जाने की खबर है।
read more at हिन्दुस्तान


