Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में झगड़ा निपटाने पहुंची पुलिस पर हुई फायरिंग, एसएचओ को लगी गोली

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 4 January, 2024
कासगंज (उत्तर प्रदेश) में बुधवार रात को दो पक्षों के बीच झगड़ा सुलझाने पहुंची टीम पर फायरिंग कर दी गई जिसमें एसएचओ हरिभान राठौर को गोली लग गई। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच भैंस खोलने को लेकर विवाद हुआ था। एसएचओ की हालत स्थिर बताई जा रही है। दोनों पक्ष के लोग मौके से फरार हैं।