यूपी में ट्रक की टक्कर से पलटा 30 लोगों से भरा पिकअप वाहन, 4 की हुई मौत
जालौन (यूपी) में रविवार रात ट्रक की टक्कर से एक पिकअप वाहन पलट गया। पुलिस के अनुसार, वाहन में कुछ बच्चों समेत करीब 30 लोग सवार थे जिनमें से एक परिवार के 3 लोगों सहित 4 की मौत हो गई व 8-10 लोग घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, सभी लोग मध्य प्रदेश के पीतांबरा माता मंदिर से लौट रहे थे।
read more at हिन्दुस्तान


