यूपी में ट्रैक पर बेहोश होकर गिरी महिला के ऊपर से मालगाड़ी गुज़रने के बावजूद उसे नहीं आई चोट
कासगंज (यूपी) में रेलवे ट्रैक पर बेहोश होकर गिरी महिला के ऊपर से मालगाड़ी गुज़रने के बावजूद उसे कोई चोट नहीं आई। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ डिब्बों के गुज़रने के बाद महिला को होश आता है और वहां खड़े लोग उसे ना हिलने को कह रहे हैं। बाद में महिला को उसके परिजन को सौंप दिया गया।
read more at हिन्दुस्तान


