Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में डिप्टी सीएम के काफिले के बीच पुलिसकर्मी ने शख्स को साइकल समेत गड्ढे में धकेला

short by अक्षत मित्तल / on Friday, 1 September, 2023
मऊ (यूपी) का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें राज्य के उप-मुख्यमंत्री के काफिले के बीच एक पुलिसकर्मी एक शख्स को साइकल समेत गड्ढे में धकेलता दिख रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "उप-मुख्यमंत्री जी के काफिले के आगे जनता का कोई महत्व नहीं है।" यह साफ नहीं है कि काफिला राज्य के किस उप-मुख्यमंत्री का था।