Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में डिवाइडर से टकराया तेज़ रफ्तार स्कूटर, 15 से 16 साल के 3 दोस्तों की हुई मौत

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 24 July, 2023
रामपुर (उत्तर प्रदेश) में सोमवार सुबह सिविल लाइंस थाना इलाके में एक स्कूटर के डिवाइडर से टकराने के चलते उस पर सवार 3 दोस्तों की मौत हो गई। तीनों की उम्र 15 से 16 साल थी और उनकी पहचान अयान, अहद और उमेर के रूप में हुई है। बकौल पुलिस, स्कूटर की रफ्तार बहुत ज़्यादा थी।