यूपी में डीएम के नंबर से फोन कर नौकरी दिलाने के नाम पर शख्स से ठगे गए ₹4.15 लाख
मऊ (उत्तर प्रदेश) में एक शख्स के साथ सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ₹4.15 लाख की ठगी की गई है। पीड़ित ने बताया कि नौकरी दिलाने की बात कहने वाले शख्स ने खुद को पुलिस महानिरीक्षक का सचिव बताया था। बकौल पीड़ित, उसे पुलिस महानिरीक्षक के सचिव और ज़िलाधिकारी के सीयूजी नंबर से फोन कर ठगी की गई।
read more at हिन्दुस्तान


