यूपी में डीएम के फेसबुक अकाउंट से शेयर की गई बीजेपी प्रत्याशी की खबर, बाद में दी गई सफाई
लोकसभा चुनाव-2024 के बीच भदोही (उत्तर प्रदेश) के ज़िलाधिकारी (डीएम) के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से बीजेपी प्रत्याशी के नामांकन से जुड़ी खबर शेयर किए जाने का मामला सामने आया है। बाद में डीएम भदोही ने इस पर सफाई देते हुए कहा, "डीएम भदोही के फेसबुक अकाउंट पर किसी शरारती तत्व द्वारा एक अवांछित सामग्री पोस्ट की गई...जिसकी जांच की जाएगी।"
read more at हिन्दुस्तान


