यूपी में डीएम के सामने फरियादी ने की आत्मदाह की कोशिश; बोला- 4 साल से दौड़ रहा हूं
मुज़फ्फरनगर (यूपी) में शनिवार को डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी के सामने एक बुज़ुर्ग फरियादी ने अपने ऊपर डीज़ल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया जिसे पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। बुज़ुर्ग ने कहा, "4 साल से दौड़ रहा हूं...परेशान कर रखा है।" बुज़ुर्ग के अनुसार, उसकी 1 बीघा ज़मीन कब्ज़ा कर ली गई है और शिकायत पर कार्रवाई नहीं हो रही है।
read more at हिन्दुस्तान


