यूपी में तिलक समारोह से लौट रहे लोगों की जीपों में पिकअप वाहन ने मारी टक्कर, 6 की मौत व 9 घायल
पुलिस के अनुसार, बलिया (यूपी) में मंगलवार तड़के एक पिकअप वाहन ने 2 जीपों में टक्कर मार दी जिससे उनमें सवार 2 बच्चों समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 9 अन्य लोग घायल हो गए जिनका अस्पतालों में इलाज जारी है। बकौल पुलिस, जीपों में सवार लोग एक तिलक समारोह से लौट रहे थे।
read more at ABP न्यूज़


