यूपी में दशहरा पर बदमाशों ने ज्वेलर की दुकान से की लाखों की लूट; कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया
आगरा (उत्तर प्रदेश) में बदमाशों ने मंगलवार को दशहरा पर बंदूक की नोक पर ज्वेलर की दुकान से करीब ₹5 लाख के ज़ेवर और ₹40,000 नकद लूट लिए। कांग्रेस ने घटना का वीडियो शेयर कर 'X' पर लिखा, "इन लुटेरों ने गहनों से ज़्यादा कानून व्यवस्था की इज़्ज़त लूटी है।" बकौल पुलिस, मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


