यूपी में दारोगा ने महिलाओं के सामने शख्स को दीं कई बार गालियां; बोला- गोली मारूंगा
अयोध्या (यूपी) के एक गांव में महिलाओं के सामने एक शख्स को कई बार गालियां देते दारोगा का वीडियो सामने आया है। दारोगा कह रहा है, "देख नहीं रहा है कि कौन खड़ा है...मारूंगा गोली...कहानी खराब कर दूंगा।" अयोध्या पुलिस ने X पर बताया, "संबंधित दारोगा को निलंबित कर दिया गया है, राजपत्रित अधिकारी से जांच कराई जा रही है।"
read more at X


