यूपी में दिनदहाड़े चचेरे भाई व भतीजी की हत्या करने वाले को सुनाई गई फांसी की सज़ा
उत्तर प्रदेश के महराजगंज में आपसी रंजिश को लेकर 2014 में दिनदहाड़े चचेरे भाई व भतीजी की हत्या करने वाले शख्स को स्थानीय कोर्ट ने फांसी की सज़ा सुनाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामले में दोषी बैजू ने चचेरे भाई निर्मल के शरीर पर धारदार हथियार से 79 बार और भतीजी ज्ञानती पर 73 बार हमला किया था।
read more at हिन्दुस्तान


