यूपी में दुकानदारों से ₹100 मांगते दारोगा का वीडियो आया सामने, कांग्रेस बोली- टैक्स चाहिए?
हरदोई (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें एक दारोगा पर्स भूलने की बात कहकर दुकानदारों से ₹100-₹100 मांगता दिख रहा है। कांग्रेस ने वीडियो को लेकर कहा, "क्या इन्हें वर्दी पहनने का टैक्स चाहिए था या वर्दी के लिए रंगदारी?" वहीं, पुलिस ने बताया कि सीओ द्वारा वीडियो की जांच की जा रही है।
read more at X (formerly Twitter)


