यूपी में देर रात कार की खिड़कियों पर बैठकर हुड़दंग कर रहे 5 बाराती हुए गिरफ्तार, 6 कारें सीज़
बरेली (उत्तर प्रदेश) में रविवार देर रात चलती कार की खिड़कियों पर बैठकर हुड़दंग कर रहे कुछ बारातियों का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर रात में ही 5 बारातियों को गिरफ्तार करते हुए 6 कारों को भी सीज़ कर दिया गया। वहीं, आरोपियों को सोमवार को अदालत से ज़मानत मिल गई।
read more at हिन्दुस्तान


