यूपी में देर रात चलती बस में लगी आग, पुलिस ने जलती बस से 70 यात्रियों को निकाला
वाराणसी (यूपी) में गुरुवार देर रात एक चलती बस में आग लग गई और गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों ने जलती हुई बस को रुकवाकर उसमें सो रहे करीब 70 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बकौल रिपोर्ट्स, बस में सवार लोग दुमका (झारखंड) से दर्शन के लिए काशी आए थे। वहीं, दमकल वाहन के पहुंचने तक बस पूरी तरह जल गई।
read more at हिन्दुस्तान


