यूपी में नकली सोना गिरवी रखकर कई लोगों ने निजी कंपनी से लिया ₹1.06 करोड़ का लोन
बस्ती (उत्तर प्रदेश) में करीब 29 लोगों ने कथित तौर पर नकली सोना गिरवी रखकर मुथूट फाइनेंस से ₹1.06 करोड़ का लोन ले लिया है। कंपनी ने संबंधित शाखा के 5 कर्मचारियों पर जानबूझकर ग्राहकों के साथ मिलीभगत कर नकली सोने के बदले लोन देने का आरोप लगाया है। कंपनी ने आरोपी कर्मचारियों व ग्राहकों पर केस दर्ज कराया है।
read more at हिन्दुस्तान


