यूपी में नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के लिए 5 सदस्यीय आयोग गठित
उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को शहरी नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के लिए पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में 5 सदस्यों का आयोग गठित किया है। रिटायर्ड जज राम अवतार सिंह की अध्यक्षता वाले इस आयोग का कार्यकाल 6 महीने का होगा। गौरतलब है, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण से जुड़ी अधिसूचना रद्द कर दी थी।
read more at Twitter


