यूपी में नर्सिंग होम की लिफ्ट के बेसमेंट में मिली 50 वर्षीय महिला की लाश
बलिया (यूपी) में गुरुवार को एक नर्सिंग होम की लिफ्ट के बेसमेंट में 50 वर्षीय महिला का शव मिला। मृतका के पति के अनुसार, वह 2 दिन पहले गर्भवती बहू के साथ नर्सिंग होम आई थी व तब से लापता थी और नर्सिंग होम प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज दिखाने से मना कर दिया। बकौल पुलिस, मामले में कार्रवाई जारी है।
read more at हिन्दुस्तान


