यूपी में नाराज़ पत्नी को मनाने गए शख्स ने उसके मायके से लौटने से इनकार करने पर की खुदकुशी
रायबरेली (यूपी) में नाराज़ पत्नी को मनाने ससुराल गए शख्स ने उसके मायके से लौटने से इनकार करने पर कथित तौर पर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दंपति में 2 महीने से अनबन चल रही थी जिसके बाद पत्नी मायके चली गई थी। बकौल पुलिस, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
read more at हिन्दुस्तान


