यूपी में निर्दलीय प्रत्याशी ने मौत के अगले दिन 3 वोटों से जीता नगर निकाय चुनाव
सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) में कादीपुर नगर पंचायत की निराला नगर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी सन्तराम ने जीत दर्ज की है। यूपी नगर निकाय चुनाव की शनिवार को हुई मतगणना से पहले सन्तराम की शुक्रवार को हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई थी।
नगर पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए सन्तराम ने अपने प्रतिद्वंद्वी रमेश को 3 वोटों से हराया।
read more at Times Now नवभारत


