यूपी में नीली बत्ती लगी कार संग फर्ज़ी पुलिसकर्मी हुआ गिरफ्तार, लोगों पर झाड़ता था रौब
जौनपुर (उत्तर प्रदेश) में पुलिस ने चेकिंग के दौरान नीली बत्ती लगी कार के साथ एक फर्ज़ी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह वर्दी पहनकर लोगों पर रौब झाड़ता था और रात में चेकिंग के नाम पर ट्रक चालकों से वसूली करता था। वर्दी के सहारे वह कई बार चेकिंग से बच चुका था।
read more at हिन्दुस्तान


