यूपी में नैशनल हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, पुणे के 28 श्रद्धालु हुए घायल
सुलतानपुर (यूपी) में बुधवार तड़के प्रयागराज-अयोध्या नैशनल हाईवे पर अयोध्या जा रही पुणे के श्रद्धालुओं से भरी एक बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिसमें 28 श्रद्धालु घायल हो गए। बकौल पुलिस, इनमें से 14 लोगों का प्राथमिक इलाज हो चुका है, 10 लोगों का इलाज ज़िला अस्पताल में हो रहा है और 4 लोग लखनऊ रेफर किए गए हैं।
read more at Public


