Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में नोएडा की तर्ज़ पर बनेगा बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण, कैबिनेट ने दी मंज़ूरी

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 12 September, 2023
उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने बुंदेलखंड क्षेत्र में औद्योगीकरण को रफ्तार देने के लिए मंगलवार को 'बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण' के गठन को मंज़ूरी दे दी। राज्य के वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्‍ना ने कहा कि इसे नोएडा की तर्ज़ पर बनाया जाएगा। खन्‍ना ने बताया कि इस प्राधिकरण के लिए ₹5,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है।