यूपी में पति की तेरहवीं पर 55 वर्षीय महिला व उसकी बेटी की पीट-पीटकर की गई हत्या
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को पति की तेरहवीं के दिन एक 55 वर्षीय महिला और उसकी गोद ली गई 22 वर्षीय बेटी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर महिला के 3 देवरों ने मां-बेटी पर हमला किया। एसएसपी (अलीगढ़) कलानिधि नैथानी ने कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
read more at हिन्दुस्तान


