Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में पति ने घर की छत से नीचे धकेलकर की भजन गायिका की हत्या

short by अक्षत मित्तल / on Saturday, 18 May, 2024
कानपुर (यूपी) में शख्स द्वारा घर की छत से नीचे धकेलकर भजन गायिका पत्नी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स ने 14 साल पहले लव मैरिज की थी और घटना के बाद वह फरार हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स को काम के सिलसिले में पत्नी का अन्य लोगों से मिलना पसंद नहीं था।