Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में पराली जलाने पर 10 किसान गिरफ्तार व 3 लेखपाल किए गए निलंबित

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 15 November, 2023
महाराजगंज (उत्तर प्रदेश) में पराली जलाने के मामले में 10 किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, मामले में लापरवाही बरतने के कारण 3 लेखपालों को ज़िलाधिकारी ने निलंबित कर दिया है। गौरतलब है, प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा था कि पराली जलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।