यूपी में परिवार ने सड़क पर कार खड़ी कर मनाया बच्ची का बर्थडे; शख्स बोला- चालान झेल लेंगे
आगरा (उत्तर प्रदेश) में बीच सड़क पर कार खड़ी कर तेज़ म्यूज़िक बजाते हुए एक बच्ची का जन्मदिन मनाते परिवार का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक अन्य शख्स द्वारा चालान कटने की बात कहने पर बच्ची का जन्मदिन मना रहे शख्स ने कहा, "चालान तो झेल लेंगे।" वहीं, आगरा पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है।
read more at हिन्दुस्तान


