यूपी में पिछले एक दिन में सर्वाधिक अधिकतम तापमान वाली जगहें कौनसी रहीं?
मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर प्रदेश में मंगलवार को आगरा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान (46°C) दर्ज किया गया। वहीं, झांसी में 45.1°C, कानपुर में 44.4°C, हमीरपुर व बांदा में 44.2°C और फतेहपुर में 43.6°C अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में मंगलवार को नजीबाबाद (बिजनौर) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4°C दर्ज किया गया।
read more at मौसम विभाग


