Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में पीएम व सीएम पर 'अभद्र' टिप्पणी करने को लेकर सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल हुई निलंबित

short by रघुवर झा / on Monday, 27 May, 2024
कौशांबी (यूपी) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर एक प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले को लेकर प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है। प्रधानाध्यापिका के फेसबुक अकाउंट से 25-26 मई को आपत्तिजनक पोस्ट किया गया था।