Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में ₹1 लाख का इनामी माफिया हुआ ढेर

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 5 January, 2024
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में शुक्रवार तड़के पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स टीम ने एनकाउंटर में विनोद उपाध्याय नामक माफिया को ढेर कर दिया। पुलिस के अनुसार, विनोद पर गोरखपुर पुलिस ने ₹1 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। बकौल रिपोर्ट्स, उसके खिलाफ करीब 35 मुकदमे दर्ज थे और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।