Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में पूर्व विधायक के बेटे ने कहा- बदमाशों ने हमला कर ₹5 लाख लूट लिए, पुलिस ने किया इनकार

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 24 October, 2023
हापुड़ (यूपी) में कांग्रेस के पूर्व विधायक गजराज सिंह के बेटे सत्येंद्र ने आरोप लगाया है कि हाइवे पर बदमाशों ने उनपर हमला कर ₹5 लाख लूट लिए। पुलिस ने कहा, "जांच में जानलेवा हमले व लूट की बात सामने नहीं आई।" सत्येंद्र के घायल होने को लेकर पुलिस ने कहा, "एक ट्रैक्टर से उनकी कार का ऐक्सिडेंट हुआ था।"