यूपी में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के कितने पद हैं रिक्त?
उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में बताया है कि राज्य के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के 4,17,886 पद स्वीकृत हैं और इनमें प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक के 85,152 पद रिक्त हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्वीकृत पदों की संख्या 1,62,198 है और 41,338 पद रिक्त हैं। छात्र-शिक्षक अनुपात प्राथमिक स्कूलों में 21:1 और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 29:1 है।
read more at हिन्दुस्तान


