Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में प्रेमी के शादी से इनकार करने के बाद थाने पहुंची युवती ने खाया ज़हर; हालत स्थिर

short by अक्षत मित्तल / on Saturday, 9 March, 2024
बस्ती (उत्तर प्रदेश) में प्रेमी के शादी से इनकार करने के बाद थाने पहुंची युवती द्वारा अधिकारियों के सामने ज़हर खाए जाने का मामला सामने आया है। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने कहा कि युवती के परिवार की शिकायत के आधार पर उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।