Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में प्रेमी संग एनआरआई पति की हत्या करने की दोषी ब्रिटिश महिला को सुनाई गई सज़ा-ए-मौत

short by उमंग शुक्ला / on Sunday, 8 October, 2023
शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) की एक अदालत ने सितंबर 2016 में प्रेमी के साथ मिलकर अपने एनआरआई पति की हत्या करने की दोषी एक 38-वर्षीय ब्रिटिश महिला को शनिवार को सज़ा-ए-मौत सुनाई। वहीं, महिला के प्रेमी को उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई। बकौल सरकारी वकील, मामले में दंपति के बेटे ने गवाही दी जो घटना के समय 9 साल का था।