यूपी में फोन पर पति से कहासुनी होने के बाद महिला ने अपने 3 बच्चों को कुएं में फेंका, हुई मौत
मिर्ज़ापुर (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार रात एक महिला ने पति से फोन पर कहासुनी होने के बाद कथित तौर पर अपने 3 बच्चों (8, 2 और 1 वर्षीय) को कुएं में फेंक दिया जिससे उनकी मौत हो गई। बकौल पुलिस, इसके बाद महिला ने घर में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया।
read more at हिन्दुस्तान


