यूपी में फ्री में गोलगप्पे नहीं खिलाने पर 40 वर्षीय दुकानदार की पीटकर की गई हत्या
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में रविवार को एक शख्स ने अपने 4 साथियों संग मिलकर गोलगप्पे बेचने वाले एक 40 वर्षीय दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के अनुसार, फ्री में गोलगप्पे नहीं खिलाने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई की थी। बकौल पुलिस, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
read more at हिन्दुस्तान


