Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में बकरीद व कांवड़ यात्रा को देखते हुए 31 जुलाई तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 26 June, 2023
उत्तर प्रदेश में बकरीद, मुहर्रम व कांवड़ यात्रा सहित अन्य पर्वों को देखते हुए 26 जून से 31 जुलाई तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। डीजीपी विजय कुमार ने रविवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। वहीं, पुलिसकर्मी विशेष परिस्थितियों में विभागाध्यक्ष की अनुमति के बाद ही छुट्टी पर जा सकेंगे।