यूपी में बाइक चलाते हुए बियर पी रहे युवक का वीडियो सामने आया, कटा ₹31,000 का चालान
उत्तर प्रदेश में बाइक चलाते हुए बियर पीते एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गाज़ियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने उसका ₹31,000 का चालान काटा है। गाज़ियाबाद पुलिस ने चालान की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। चालान की राशि में बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने पर लगने वाला जुर्माना भी शामिल है।
read more at Twitter


