यूपी में बारातियों ने 2 भाइयों की चाकू मारकर की हत्या, एनकाउंटर के बाद 6 आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर (यूपी) में बारात में गए कुछ युवकों ने अजय प्रजापति (22) नामक फूड स्टॉल संचालक व उसके भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी स्टॉल पर बैठकर शराब पी रहे थे जिसका अजय ने विरोध किया था। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनमें से 3 को गोली लगी है।
read more at हिन्दुस्तान


