Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने 72 घंटे की हड़ताल तय समय से पहले की खत्म

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 19 March, 2023
उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सरकारी आश्वासन के बाद गुरुवार रात से जारी 72-घंटे की हड़ताल (कार्य बहिष्कार आंदोलन) तय समय से पहले खत्म कर दी है। ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि कर्मचारी तत्काल काम पर लौटें। कर्मचारियों की मांगों में विभाग की सेवाओं के निजीकरण पर रोक व संविदाकर्मियों की पक्की नौकरी शामिल है।