यूपी में बिजली विभाग ने ₹5 लाख जुर्माना भरने पर दी ₹1 लाख की रसीद, सदमे में कारोबारी की मौत
हापुड़ (यूपी) में बिजली चोरी के एक मामले में ₹5 लाख का जुर्माना जमा करने पर कथित तौर पर बिजली विभाग द्वारा केवल ₹1 लाख की रसीद दिए जाने के बाद सदमे में एक कारोबारी की मौत हो गई। बकौल परिजन, आर्थिक तंगी से जूझ रहे कारोबारी को ₹12 लाख जुर्माना लगा था व रसीद देखकर वह सदमे में था।
read more at हिन्दुस्तान


