यूपी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लोकसभा प्रत्याशी रमेश अवस्थी समझकर सांसद का किया स्वागत
कानपुर (यूपी) रेलवे स्टेशन पर बुधवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद को लोकसभा प्रत्याशी रमेश अवस्थी समझकर उनका स्वागत कर दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में बाबूराम निषाद को कार्यकर्ता फूलों की माला पहनाते नज़र आ रहे हैं। हालांकि, बाद में रमेश अवस्थी ट्रेन से उतरे और उनका स्वागत किया गया।
read more at R. भारत


