यूपी में बीजेपी गठबंधन के इकलौते मुस्लिम उम्मीदवार हैदर अली स्वार सीट से चुनाव हारे
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन के इकलौते मुस्लिम उम्मीदवार हैदर अली खान रामपुर की स्वार सीट से चुनाव हार गए हैं। अपना दल (सोनेलाल) के टिकट पर चुनाव लड़े हैदर अली दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, पूर्व मंत्री आज़म खान के बेटे व स्वार के मौजूदा सपा विधायक अब्दुल्ला आज़म खान ने दोबारा जीत दर्ज की है।
read more at ECI


