यूपी में बीजेपी विधायक के सरकारी फ्लैट में फंदे से लटका मिला उनके मीडिया सेल कर्मी का शव
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में बीजेपी विधायक योगेश शुक्ला के सरकारी फ्लैट में रविवार रात उनके मीडिया सेल के 24-वर्षीय श्रेष्ठ तिवारी नामक कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि श्रेष्ठ ने रात में एक परिचित को फोन कर कहा था कि वह खुदकुशी करने जा रहा है। बकौल पुलिस, मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
read more at हिन्दुस्तान


