यूपी में बीजेपी सांसद कठेरिया को सुनाई गई 2 साल की सज़ा, रद्द हो सकती है संसद सदस्यता
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और वर्तमान में इटावा (यूपी) से बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया को एक एमपी-एमएलए कोर्ट ने 12 साल पुराने मामले में 2 साल जेल की सज़ा सुनाई है। कठेरिया को आगरा के टॉरेंट पावर लिमिटेड के एक मैनेजर से मारपीट करने का दोषी पाया गया है। सज़ा के बाद कठेरिया की संसद सदस्यता रद्द हो सकती है।
read more at हिन्दुस्तान


